बाबा महाकाल की शरण में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने परिवार के साथ किए दर्शन
उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पत्नी मल्लिका नड्डा और बेटे के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए। जहां हेलीपैड पर नड्डा का भाजपा पदाधिकारी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
दर्शन कर उज्जैन से हुए रवाना
जिसके बाद में सीधे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने गर्भग्रह से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक किया। मंदिर में पंडित राम गुरु, पंडित आकाश गुरु, पंडित अर्पित गुरु के द्वारा जेपी नड्डा और परिवारजनों के माध्यम से बाबा महाकाल का विशेष पूजन दर्शन करवाया गया। नड्डा बाबा महाकाल के दर्शन व उनका आशीर्वाद लेने के बाद उज्जैन से रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश लोकसभा प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
Rahul Gandhi In Bhopal: भोपाल पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, किसान महाचौपाल को करेंगे संबोधित
किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
CG Budget 2026: बस्तर-सरगुजा के विकास पर फोकस, जगदलपुर में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, पढ़ें बजट में साय सरकार ने क्या-क्या ऐलान किया
PAK vs ENG: क्या बारिश में भेंट चढ़ेगा पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच? जानें कैसा है पल्लिकेले का मौसम
रबी-खरीफ पर छिड़ी बहस, महापंचायत से पहले माहौल गरम