बीएसएफ जवान ने खुद को मारी गोली
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के माओवादी हिंसा प्रभावित नारायणपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नक्सल मोर्चे पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने सुरक्षाबलों और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना सोनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होरादी स्थित बीएसएफ कैंप की बताई जा रही है, जहां जवान की तैनाती थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुडिय़ा ने इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर किसी साजिश या बाहरी कारण की पुष्टि नहीं हुई है।
इजरायल विवाद में पाकिस्तान बैकफुट पर, रक्षा मंत्री की पोस्ट डिलीट से मचा हड़कंप
वरुण नगर योजना: अब तक की सबसे किफायती जमीन, लोगों में उत्साह
सोशल मीडिया वीडियो बना विवाद की वजह, मारपीट में कई घायल
असम में चुनावी हलचल के बीच BSF का फैसला, सीमापार परिवारों को मिली एंट्री