चंद्रयान-3 मिशन टी को मिला जॉन एल ‘जैक’स्विगर्ट जूनियर अवॉर्ड
वाशिंगटन। चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने वाले वैज्ञानिकों का अमेरिका में बजा डंका। भारत की चंद्रयान-3 मिशन टीम को अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए प्रतिष्ठित 2024 जॉन एल ‘जैक’ स्विगर्ट जूनियर पुरस्कार मिला है। कोलोराडो में वार्षिक अंतरिक्ष संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की ओर से ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले पहले देश के रूप में, इसरो द्वारा विकसित मिशन चंद्रयान-3 मानवता की अंतरिक्ष अन्वेषण आकांक्षाओं को समझ और सहयोग के लिए नए क्षेत्रों तक विस्तारित करता है। स्पेस फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जनवरी में पुरस्कार की घोषणा के समय कहा था-अंतरिक्ष में भारत का नेतृत्व दुनिया के लिए प्रेरणा है। चंद्रयान-3 टीम के अग्रणी कार्य ने अंतरिक्ष अन्वेषण के स्तर को फिर बढ़ा दिया है। चंद्रयान की लैंडिंग हम सभी के लिए एक मॉडल है। बधाई हो।
बता दें कि भारत ने पिछले साल अगस्त महीने में मिशन चंद्रयान-3 के तहत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर इतिहास रच दिया था और चांद के इस क्षेत्र पर उतरने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया था. इसरो के इस कदम की पूरी दुनिया में सराहना की गई थी और पूरी दुनिया ने भारत की इस कामयाबी का लोहा माना था।
छह हत्याओं का खौफनाक अंजाम: मनेरी केस में आरोपी को सजा-ए-मौत
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए खींचतान, एक-एक सीट पर कई दावेदार
चुनावी माहौल में बड़ा उलटफेर: एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में DMK में शामिल हुए ओ. पन्नीरसेल्वम
संजय राउत को राहत, BJP नेता की पत्नी की मानहानि मामले में कोर्ट ने किया बरी
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, 60 साल से कम उम्र के नेताओं को मिलेगा मौका