परासिया। न्युटन के वार्ड क्रमांक चार की पार्षद रविन्द्र कौर आज देर शाम आग में झुलस गई। घर में पैट्रोल डालकर पार्षद द्वारा स्वयं को आग लगाए जाने की बात सामने आई है। पार्षद को परासिया के सिविल अस्पताल उपचार के लिए लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छिन्दवाड़ा रिफर किया गया। रविन्द्र कौर कांग्रेस से नगर परिषद न्युटन मे पार्षद है। बताया जा रहा है कि उनका पति से विवाद हुआ। इस विवाद के बाद उन्होने खुद को आग के हवाले कर दिया। इस आग से उनका चेहरा, हाथ, सीना और पैर झुलस गए। निजी एम्बुलेंस से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छिन्दवाड़ा रिफर किया गया। बताया जा रहा है कि पार्षद की जेठानी का हाल ही में निधन हुआ है। उनके पाठ की समाप्ति भी कल है। ऐसे में परिवार एक नई घटना से परेशानी में आ गया।