नंबर ब्लॉक करने पर सिरफिरे आशिक ने सात गाड़ियों को किया आग के हवाले
ग्वालियर में अनोखा मामला सामने आया है। यहां जीवाजी विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के राजकमल अपार्टमेंट की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में एक सिरफिरे आशिक ने आग लगा दी थी। जिसमें गर्लफ्रेंड की स्कूटी सहित सात गाड़ियां चलकर खाक हो गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में कार से एक युवक निकलकर पेट्रोल की बोतल लेकर गाड़ियों में आग लगाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। उसका कहना है कि अपार्टमेंट में उसकी गर्लफ्रेंड रहती है। उसने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया है। वह उससे बात नहीं कर रही थी, इसलिए गर्लफ्रेंड की अकड़ निकालने के लिए उसने पार्किंग में खड़ी गर्लफ्रेंड की गाड़ी को जलाना चाहता था, लेकिन आग इतनी भड़क गई कि अन्य गाड़ियों में भी आग लग गई।
जेलों में क्षमता से अधिक कैदी, बढ़ी भीड़भाड़
स्कूल प्रबंधन और आपूर्तिकर्ताओं पर उठे सवाल
पशु विकास दिवस के साथ एसएमएफजी इंडिया क्रेडिट का नया कीर्तिमान; गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ 1.55 लाख ग्रामीणों को दीं 'सर्वोत्तम सेवा
कैचमेंट एरिया में बाउंड्री वॉल और अवैध कॉलोनियों की जांच
विदेश नीति के मोर्चे पर संसदीय भूमिका अहम