4 जनवरी को भोपाल में क्रेडाई एमपी की कार्यकारिणी समिति बैठक
क्रेडाई भोपाल कल 4 जनवरी को भोपाल में क्रेडाई एमपी की कार्यकारिणी समिति बैठक की मेजबानी करेगा। क्रेडाई मध्यप्रदेश के वर्तमान अध्यक्ष जबलपुर के धीरज खरे के नेतृत्व में आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रदेश के 10 से अधिक सिटी चैप्टर के सदस्य भाग लेंगे। मेजबान अध्यक्ष मनोज मीक ने पदाधिकारियों के स्वागत का आह्वान किया है।इस बैठक से पूरे मध्यप्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र की चुनौतियों और विकास के मुद्दों पर ठोस निर्णय और प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद है। क्रेडाई भारत का सबसे बड़ा रियल एस्टेट संगठन है, जो देश के 15,000 से अधिक डेवलपर्स को जोड़ता है और रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता व विकास को बढ़ावा देता है।
राशिफल 04 जून 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हाथियों के साये से सुरक्षित भविष्य तक : प्रधानमंत्री आवास योजना ने करमचन्द्र के परिवार को दिया नया जीवन
टीबी मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी पहल: अब गांव-गांव पहुंच रही है हैंड हेल्ड एक्स-रे जांच सुविधा
जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए प्रदेश में चलाया जा रहा है जन आंदोलन : मंत्री सिलावट
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान