सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 29 माओवादियों के शव बरामद
कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं दो जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है।एंटी नक्सल आपरेशन में निकले जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है, इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए है। कांकेर एसपी आइके एलिसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
मुठभेड़ में 29 से अधिक नक्सलियों के मारे जाने की एसपी कल्याण एलीसेला ने की पुष्टि की है। एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि टॉप नक्सल कमांडर शंकर राव मारा गया है। शंकर राव 25 लाख का इनामी था। मुठभेड़ में 4 एके 47 रायफल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गये हैं। मारे गए नक्सलियों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।मुठभेड़ में बीएसएफ इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हुए हैं। इनमें दो डीआरजी के जवान बताये जा रहे हैं। घायल जवानों को लाने के लिए चॉपर भेजा गया है। बता दें कि दूसरे चरण में 26 अप्रैल को कांकेर में लोकसभा चुनाव होने हैं। उसके पहले ये बड़ी मुठभेड़ हुई है।
घटनाक्रम पर सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि यह वास्तव में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और 29 नक्सलियों से मुठभेड़ की, जिनके मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ के दौरान तीन जवान घायल हो गए हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। मैं इस ऐतिहासिक मुठभेड़ में शामिल सभी जवानों और सुरक्षाकर्मियों को बधाई देता हूं। ऐसा लगता है जैसे नक्सली चुनाव प्रक्रिया को बाधित करना चाहते थे।इस मामले में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि यह ऑपरेशन सर्जिकल स्ट्राइक की तरह किया गया और इसमें 29 नक्सली मारे गए। कुछ नक्सली घायल हुए होंगे और बुधवार तक संख्या बढ़ भी सकती है। दो जवान (डीआरजीसी और सीआरपीएफ) घायल हुए हैं और मैं उनसे मिलने गया था। वे खतरे से बाहर हैं और बुधवार को उनका ऑपरेशन किया जाएगा। जहां तक नक्सलियों की बात है तो सरकार हर स्तर पर उनसे बातचीत के लिए तैयार है।
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान