पेंट फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत
नई दिल्ली । दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार को आग लग गई। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 मृतकों की संख्या 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष