हरियाणा विधानसभा: आप ने 19 प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की
चंडीगढ। आम आदमी पार्टी (आप) ने हरियाणा विधानसभा के लिए गुरुवार को 19 प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। आप के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने कालका से ओपी गुर्जर, पंचकूला से प्रेम गर्ग, अंबाला सिटी से केतन शर्मा, मुलाना से गुरतेज सिंह, शाहबाद से आशा पठानिया, पेहोवा से गेहाल सिंह संधू, गुहला से राकेश खानपुर, पानीपत सिटी से रितू अरोड़ा और जींद से वजीर सिंह ढांडा को मैदान में उतारा है।
इसके अलावा फतेहाबाद से कमल बिसला, ऐलानाबाद से मनीष अरोड़ा, नालवा से उमेश शर्मा, लोहारू से गीता शेरोन, बाधरा से राकेश चंदवास, दादरी से धनराज कुंडू, भवानी खेड़ा से धर्मवीर कुंगर, कोसली से हिमंत यादव, फरीदाबाद एनआईटी से रवि डागर और बडकल से ओपी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। ग़ौरतलब है कि आप ने हरियाणा की 90 सीटों के लिए अब तक 89 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना