एलएनसीटी में   जिला शिक्षा अधिकारियों और डाइट सदस्यों के लिए  नवाचार,  डिज़ाइन और उद्यमिता (IDE) पर दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग कार्यशाला कार्यशाला का शुभारंभ निर्मल कालेब  , डिप्टी डायरेक्टर डीपीआई, भोपाल गिरीश कुमार भसीन , असिस्टेंट डायरेक्टर, एआईसीटीई, नई दिल्ली, जे एन चौकसे, चेयरमैन,  एलएनसीटी समूह,  पूजा जैन , असिस्टेंट डायरेक्टर, स्कूल शिक्षा विभाग,  डा. अरविंद देशमुख ,  मास्टर ट्रेनर और कंसल्टेंट वाधवानीi फाउंडेशन, डा. रंजना पटेल  एंटरप्रेन्योरशिप एजुकेटर की उपस्थिति में हुआ ।इसमें मप्र के विभिन्न जिलों से आए शिक्षा अधिकारी और डाइट से आए शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के दृष्टिकोण के अनुरूप नवाचार, रचनात्मकता, डिज़ाइन सोच और उद्यमिता के क्षेत्रों में जिला-स्तरीय अधिकारियों के कौशल को बढ़ाना है। इस अवसर पर निर्मल कालेब ने कहा की यह हमारी जिम्मेदारी है की हम भारत सरकार ओर प्रदेश सरकार के नवाचार, डिजाइन और उद्यमिता के मॉडल को गंभीरता से क्रियान्वित करें और स्कूल लेवल से ही इस हेतु एक इकोसिस्टम तैयार करे। गिरीश कुमार भसीन , असिस्टेंट डायरेक्टर, एआईसीटीई ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं एआईसीटीई के द्वारा शोध, नवाचार, पेटेंट, उद्यमिता के लिए किए जा रहे प्रयासों ओर स्कीम ओर उनके आउटकम पर विस्तृत प्रकाश डाला। जे एन चौकसे, चेयरमैन, एलएनसीटी समूह ने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र को आत्म निर्भर बनाने ओर विकसित करने हेतु स्वदेशी, नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा दे रहे हैं और यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपना योगदान सुनिश्चित करें, हम युवाओं में उद्यमिता और नवाचार हेतु मानसिकता विकसित करें । स्वागत उद्बोधन डॉ. वी के साहू , प्रिंसिपल एलएनसीटी ने दिया, धन्यवाद ज्ञापन डा. अशोक कुमार राय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रस्तुत किया। अतिथियों का स्वागत डा अशोक रॉय, डा अनूप चतुर्वेदी, डा भावना पिल्लई, डा. आनंद सिंह ने पौधे प्रदान कर किया। मंच संचालन प्रो.(डा.) अमितबोध उपाध्याय ने किया। अतिथियों का अभिनंदन स्मृति चिन्ह और शाल के द्वारा किया गया। इस महत्पूर्ण आयोजन हेतु शिक्षा मंत्रालय ने  पूरे देश से 26 संस्थाओं को चुना है