विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी मध्य प्रदेश कुर्मी क्षत्रिय समाज के सभी इकाइयों के सौजन्य से सामाजिक होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आज दिनांक 8 मार्च 2026 को मयूर पार्क 1250 हॉस्पिटल के पास भोपाल में संपन्न हुआ, जिसमें स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी ,साथ ही रंगों के इस पावन पर्व पर गुलाब पंखुड़ियों द्वारा होली खेली गई तथा पारंपरिक फाग का कार्यक्रम भी ढोल, नगाड़े ,मजीरा के साथ सम्पन्न हुआ,साथ ही सभी गणमान्य नागरिकों के समक्ष सामाजिक समरसता बढ़ाने पर एवं वर्ष 2026 में होने वाले सभी सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की गई। 

 इंजीनियर बी.एस.पटेल जिला महासचिव भोपाल