एलएनसीटी में 27 और 28 फरवरी को इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन "एडवांस्ड इनोवेशन इन इंजीनियरिंग, साइंस एंड टेक्नोलॉजी (ICAIEST)" विषय पर मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, भोपाल के सहयोग से हाइब्रिड मोड में  डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग,  लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी, रायसेन रोड, भोपाल के द्वारा  किया जा रहा है।
कॉन्फ्रेंस के प्रमुख विषय एवं क्षेत्र हैं : 
 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और न्यूरल नेटवर्क, कंट्रोल और ऑटोमेशन सिस्टम कॉग्निटिव कंप्यूटिंग, -स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, एम्बेडेड सिस्टम इंटरनेट ऑफ थिंग्स, सिग्नल प्रोसेसिंग इमेज प्रोसेसिंग, वीएलएसआई और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स , आर एफ कम्युनिकेशन, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल, स्मार्ट ग्रिड टेक्नोलॉजी और मैक्रोग्रिड, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रिन्यूएबल एनर्जी सोर्स , पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और ड्राइव, -स्मार्ट हेल्थ केयर, मशीन लर्निंग। यह सम्मेलन एक ऐसा प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है जो इंडस्ट्री और एकेडमिक ऑर्गनाइजेशन के बीच बातचीत के साथ-साथ रिसर्च से इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी ट्रांसफर भी करे। यह इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस कंपनियों और/या इंस्टीट्यूशन को अपने प्रोडक्ट, सर्विस, इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और अपनी इनोवेटिव रिसर्च के नतीजे बताने  का मौका भी देगी। एलएनसीटी  समूह के सचिव डॉ. अनुपम चौकसे ने कहा की इस इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस से ज्ञान का आदान प्रदान होगा और इसका लाभ शिक्षकों के साथ साथ स्टूडेंट्स को होगा ।