भोपाल के खजूरिकला स्थित लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य डा विजय संकर मिश्रा जी की मदद से संस्थान के प्राचार्य गण, प्राध्यापक गण एवम बच्चों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर में प्राचार्य डा जे पी माकवे  ने नियमित योगाभ्यास के महत्व के बारे में बताया जबकि प्राचार्या डा लीना डेनियल ने आज के दिन के महत्व के बारे में बताते हुए सभी से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।