सादगी भरे अंदाज में जया किशोरी, अनारकली लुक में नजर आईं बेहद खूबसूरत
Jaya Kishori Elegant Anarkali Look: जया किशोरी अक्सर सिर्फ अपने भजनों और प्रवचनों की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने सादगी भरे स्टाइल के कारण भी चर्चा में रहती हैं. मंच पर हों या किसी म्यूजिक वीडियो में नजर आएं, उनका अंदाज हमेशा बेहद सरल और शालीन दिखाई देता है. उनका फैशन यह दिखाता है कि बिना ज्यादा कोशिश किए भी एक खूबसूरत और कंफर्ट लुक पाया जा सकता है. हाल ही में उनके अनारकली सूट वाले कुछ लुक्स ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सादगी में भी अलग ही मोहक होता है|
क्यों अलग लगता है उनका स्टाइल?
आजकल फैशन की दुनिया में ट्रेंड बहुत तेजी से बदलते रहते हैं, लेकिन जया किशोरी का स्टाइल इन ट्रेंड्स से थोड़ा अलग नजर आता है. वह भारी कढ़ाई या ज्यादा चमकदार कपड़ों के बजाय सादगी को प्राथमिकता देती हैं. उनके लुक की खासियत यह होती है कि रंगों का चयन संतुलित होता है और कपड़ों की फिटिंग बेहद सलीकेदार होती है. मेकअप के मामले में भी वह बहुत हल्का और नैचुरल लुक पसंद करती हैं. उनका मेकअप इतना सादा होता है कि चेहरे की प्राकृतिक सुंदरता ही उभरकर सामने आती है. वहीं ज्वेलरी की बात करें तो वह अक्सर सिर्फ एक जोड़ी खूबसूरत इयररिंग्स पहनना पसंद करती हैं, जिससे पूरा ध्यान उनके आउटफिट पर ही बना रहता है|
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
अनारकली लुक जिसने खींचा सबका ध्यान
अपने हालिया म्यूजिक वीडियो में जया किशोरी ने दो अलग-अलग अनारकली लुक्स में नजर आकर सभी का ध्यान आकर्षित किया. पहला लुक एक चमकीले लाल रंग के फुल-लेंथ अनारकली सूट का था. इस सूट में फुल स्लीव्स थीं और किनारों पर हल्की सुनहरी लेस लगी हुई थी, जो सादे कपड़े को भी खास बना रही थी. इसका फ्लोई स्कर्ट डिजाइन चलते समय बेहद खूबसूरत लग रहा था. उन्होंने इसे सिंपल झुमकों और आधे बंधे बालों के साथ स्टाइल किया, जिससे उनका लुक बेहद आकर्षक लेकिन सहज लगा|
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
दूसरे लुक में वह गहरे हरे यानी टील ग्रीन रंग के सिल्क अनारकली में नजर आईं. इसके साथ उन्होंने हल्के गोल्डन डिजाइन वाला दुपट्टा लिया था, जिसे उन्होंने बेहद सहज तरीके से कंधों पर डाला हुआ था. इस लुक की सबसे खास बात उनके ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर इयररिंग्स थे, जिनमें सफेद मोतियों की खूबसूरत डिटेल थी. बालों को चोटी में बांधने से पूरा लुक साफ, सलीकेदार और फ्रेश नजर आ रहा था|
Jaya Kishori Traditional Look: अनारकली पहन फूल-सी खिली-खिली नजर आईं जया किशोरी, दिल जीत लेंगी ये तस्वीरें
ऐसे पा सकते हैं ऐसा एलिगेंट लुक
अगर आप भी जया किशोरी के इस सादगी भरे स्टाइल से प्रेरित होकर वैसा लुक पाना चाहते हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले कपड़े के फैब्रिक और फिटिंग पर ध्यान दें. बहुत ज्यादा भारी कढ़ाई या डिजाइन के बजाय सादा लेकिन अच्छी क्वालिटी का कपड़ा ज्यादा आकर्षक लगता है. इसके अलावा रंगों का चुनाव भी बहुत अहम होता है. अपनी स्किन टोन के अनुसार रंग चुनने से पूरा लुक और निखर कर आता है. त्योहार या खास मौकों पर लाल, सुनहरा या गहरे रंग अच्छे लगते हैं, जबकि रोजमर्रा के लिए हल्के और सॉफ्ट रंग बेहतर रहते हैं. एक्सेसरीज का इस्तेमाल भी संतुलित रखना चाहिए. अक्सर एक जोड़ी स्टेटमेंट इयररिंग्स ही पूरे लुक को पूरा करने के लिए काफी होती है. वहीं मेकअप को हल्का और नैचुरल रखना बेहतर रहता है|
मानपुर के पास देर रात जुए के अड्डे पर छापा, लाखों की रकम जब्त
पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर शिकंजा, सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को सौंपी जांच
मिडिल ईस्ट हालात का असर, डॉलर के मुकाबले रुपया फिर लुढ़का
बाजार पर जंग का साया: निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला, सेंसेक्स भी लुढ़का
मैदान पर तेवर दिखाना पड़ा महंगा, ICC ने अर्शदीप सिंह को किया दंडित