कांग्रेस चुनाव प्रचार में उतरे कमलनाथ
भोपाल । मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहले चरण का मतदान होने के बाद, अब चुनाव प्रचार में सक्रिय हो गए हैं। शुक्रवार को पहली बार वह छिंदवाड़ा से बाहर निकले। उन्होंने नरसिंहपुर के जनपद पंचायत मैदान में होशंगाबाद के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित किया।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा संविधान में छेड़छाड़ करना चाहती है। देश का प्रजातंत्र खतरे में है। यह लोकसभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। सबको मिलकर देश ओर संविधान की रक्षा करना है।
कमलनाथ ने देश में बढ़ रही महंगाई बेरोजगारी का उल्लेख करते हुए, मध्य प्रदेश में और देश में हो रहे घोटालों को उजागर किया।
छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लक्ष्य करके उन्हें बुरी तरह से छिंदवाड़ा में घेर लिया था। कई कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में प्रवेश कर रहे थे। जिसके कारण वह महाकौशल के अन्य लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार करने के लिए नहीं जा पाए। छिंदवाड़ा का मतदान समाप्त होने के बाद वह लोकसभा चुनाव के अन्य उम्मीदवारों के प्रचार में जुट गए हैं। वह होशंगाबाद,बैतूल जिले के अलावा अन्य संसदीय क्षेत्र में भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे।
हाईकोर्ट ने पूछा- चाइनीज मांझे पर रोक को लेकर क्या कार्रवाई की गई, सरकार जवाब दे
मड़वा विद्युत संयंत्र के जूनियर क्लब में पाॅवर कंपनीज अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज
फिरोजाबाद में सपा नेता राम गोपाल यादव का बड़ा बयान: चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम 50-60 रुपये बढ़ेंगे
कतर के समुद्री क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों की मौत