कर्नाटक के राज्यपाल से मिले लक्ष्मीपति ग्रुप के चेयरमैन
लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भोपाल के चेयरमैन श्री ओ.पी. बंसल, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बंसल ने कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल थावर चंद गहलोत जी के निजी निवास नागदा पर शिष्टाचार भेंट की। इस गरिमामयी अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास तथा राष्ट्र निर्माण में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई। लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, भोपाल निरंतर विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा, आधुनिक सुविधाएं एवं बेहतर करियर अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। माननीय राज्यपाल जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक विचारों ने संस्थान को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
यह सौजन्य भेंट सहयोग, संवाद और दूरदर्शी नेतृत्व का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल
निशातपुरा रेलवे स्टेशन से भोपाल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार : मंत्री सारंग