लक्ष्मीपति ग्रुप को मिला शिक्षा का उत्कृष्ठ सम्मान

लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, भोपाल को “द दंगल स्टोरी” अख़बार द्वारा आयोजित उत्कृष्ट सम्मान समारोह–2026 में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान हेतु उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि पंडित प्रदीप मिश्रा जी, अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक रहे। यह सम्मान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. राजेन्द्र शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कालापीपल विधानसभा से विधायक घनश्याम चंद्रवंशी , भाजपा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल जी सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संस्थान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान लक्ष्मीपति ग्रुप के चेयरमैन ओ.पी. बंसल , एवम बाइस चेयरमैन श्रीमती लक्ष्मी बंसल द्वारा स्वयं ग्रहण किया गया। समारोह के दौरान समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा एवं कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉक्टरों, पुलिस अधिकारियों तथा अन्य प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। श्री बंसल ने कहा कि यह सम्मान शिक्षा, नवाचार, गुणवत्ता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति लक्ष्मीपति ग्रुप की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
छह हत्याओं का खौफनाक अंजाम: मनेरी केस में आरोपी को सजा-ए-मौत
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस में टिकट के लिए खींचतान, एक-एक सीट पर कई दावेदार
चुनावी माहौल में बड़ा उलटफेर: एम. के. स्टालिन की मौजूदगी में DMK में शामिल हुए ओ. पन्नीरसेल्वम
संजय राउत को राहत, BJP नेता की पत्नी की मानहानि मामले में कोर्ट ने किया बरी
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बड़े बदलाव की तैयारी, 60 साल से कम उम्र के नेताओं को मिलेगा मौका