लक्ष्मीपति कालेज में ओपन कैंपस का भव्य सफल आयोजन
लक्ष्मीपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस खजूरी कला, भोपाल में ओपन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला रोजगार युवा संगम एवं अनुदीप फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला रोजगार अधिकारी स्वप्निल श्रीवास्तव,संस्थान के चेयरमैन ओपी बंसल एवम सीईओ डा संजय बंसल की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस आयोजन में लगभग 20–30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों के साथ इंटरव्यू देने एवं करियर अवसरों को समझने का अवसर मिला। कार्यक्रम के समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पधारें पूर्व जिला सत्र न्यायधीस न्यायमूर्ति पी सी गुप्ता ( वर्तमान Judicial Member, Real Estate Appellate Tribunal, भोपाल) उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी कंपनी से आए हुए एच आर का सम्मान किया गया। अपने संबोधन में न्यायमूर्ति गुप्ता ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही, उन्होंने कंपनियों को भी इस प्रयास के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए नए रोजगार अवसरों के द्वार खोलने के साथ-साथ संस्थान की उत्कृष्ट प्लेसमेंट गतिविधियों को भी दर्शाता है, प्राचार्या डा लीना डेनियल के साभार धन्यवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
CM मोहन यादव की सौगात: अब मिनटों में होगा भोपाल से रामराजा सरकार का दर्शन
महिला आरक्षण पर संग्राम: पीएम मोदी के संबोधन को खरगे ने बताया 'चुनावी भाषण'
द्वारका में पुलिस और लगरपुरिया गैंग के बीच मुठभेड़, दो शूटर गिरफ्तार
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव: ईरानी नौसेना ने दो भारतीय जहाजों पर की फायरिंग