राज्यसभा से इस्तीफे के बाद ममता ने छोड़ी बीजद पार्टी
नई दिल्ली। राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद ममता मोहंता ने अपनी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। ममता मोहंता ने बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक को लिखे अपने इस्तीफे में कहा है कि उन्हें ऐसा लगा रहा है कि पार्टी में उनकी और उनके समुदाय की सेवा की कोई जरुरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि वह मयूरभंज के लोगों की सेवा करने और ओडिशा के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का अवसर देने के लिए आपका आभार व्यक्त करती हूं। उन्होंने कहा कि वह बीजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। ममता मोहंता के इस्तीफे के साथ ही राज्यसभा में बीजद सदस्यों की संख्या घटकर आठ रह गई है। लोकसभा में बीजद का कोई सदस्य नहीं है।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि ममता मोहंता बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उच्च सदन की कार्यवाही के दौरान कहा कि ममता मोहंता ने राज्यसभा की सदस्याता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बताया कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। बता दें ओडिशा विधानसभा में बीजेपी के पास बहुमत है और उनके इस्तीफे के बाद होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार का जीता लगभग तय है।
700 सपनों पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ की मार: बोर्ड परीक्षा से पहले बड़ा शिक्षा घोटाला उजागर
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना