म्यांमार का एयरक्राफ्ट फिसला 8 सैनिक घायल
आइजोल । म्यांमार का एक मिलिट्री एयरक्राफ्ट मिजोरम के लेंगपुई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसल गया। इसमें क्रू मेंबर्स सहित 14 लोग सवार थे। हादसे में 8 लोगों के घायल होने की सूचना है। छह लोग सुरक्षित हैं। मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने बताया कि छोटे साइज का एयरक्राफ्ट शानक्सी वाय-8 म्यांमार से भागकर भारत आए सैनिकों को वापस लेने आया था। सुबह 10:20 बजे लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसलकर जंगल में गिर गया। हादसे के बाद विमान दो हिस्सों में बंट गया। घायलों को लेंगपुई अस्पताल ले जाया गया है। सबकी हालत स्थिर हैं। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एसोसिएशन ने हादसे को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।
ग्रीनसेल मोबिलिटी ने 'राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026' के मौके पर सुरक्षित सफर का संकल्प दोहराया
लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस: मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
सरकारी दफ्तरों में अब नहीं चलेगी ढिलाई, CM का स्पष्ट संदेश
₹347 करोड़ के शेयर कुर्की पर लगी मुहर, सोम को बड़ा झटका
बंजल के शाही प्रोटोकॉल विवाद पर नोटिस जारी