एलएनसीटी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
रायसेन रोड स्थित लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस के इंजीनियरिंग केमिस्ट्री डिपार्टमेंट द्वारा नेशनल साइंस डे के उपलक्ष में एमपीसीएसटी के सहयोग से दो दिवसीय कार्यक्रम 26 और 27 फरवरी को आयोजित किया गया। "वूमेन इन साइंस कैटलाइजिंग विकसित भारत" थीम पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स डा. सविता दीक्षित, प्रोफेसर, केमिस्ट्री मैनिट, डा. नीना अरोरा और डा संगीता यादव , श्री सत्य साई कॉलेज फॉर वूमेन ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने शोध और भारतीय महिलाओं के राष्ट्र के विकास में योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग , क्विज कॉम्पिटिशन के अलावा साइंस मॉडल, प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत किए गए। अतिथियों का स्वागत डा. अशोक रॉय, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन, डा. अमितबोध उपाध्याय ने किया कार्यक्रम की संयोजक डॉ. वर्षा परमार और सहसंयोजक डा. आलोक चंद्रायण ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी रही।
राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव