नई दिशा की ओर कदम: फंड्सइंडिया ने अक्षय सप्रू को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया
बेंगलुरु, फंड्सइंडिया, भारत के अग्रणी डिजिटल निवेश प्लेटफार्म में से एक, ने अक्षय सप्रू को अपने समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा की है। नेतृत्व में यह परिवर्तन फंड्सइंडिया के लिए एक नए दौर की शुरुआत का प्रतीक है, क्योंकि कंपनी अब एक हर पहलू को कवर करने वाली वेल्थ मैनेजमेंट फर्म (फुल-स्पेक्ट्रम वेल्थ मैनेजमेंट फर्म) के रूप में विकसित हो रही है। बेंगलुरु मुख्यालय से कार्यभार संभालते हुए, अक्षय अब बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को रिपोर्ट करेंगे और कंपनी की रणनीतिक दिशा और सभी कारोबारी क्षेत्रों में विकास का नेतृत्व करेंगे। एक समय पर केवल डिजिटल निवेश मंच के रूप में शुरू हुई फंड्सइंडिया अब भारत के प्रमुख महानगरों में व्यापक रूप से सक्रिय है, और B2C (सीधे ग्राहकों से), B2B (व्यवसाय से व्यवसाय) तथा निजी संपत्ति प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज करा रही है। फंड्सइंडिया को उसके प्रमुख निवेशक, वेस्टब्रिज कैपिटल का समर्थन प्राप्त है और इस नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए, संदीप सिंगल, मैनेजिंग पार्टनर, वेस्टब्रिज कैपिटल ने कहा: "हमे फंड्सइंडिया के नए ग्रुप सीईओ के रूप में अक्षय का स्वागत करके बहुत ख़ुशी हो रही हैं। उनका समृद्ध अनुभव और रणनीतिक सोच फंड्सइंडिया की विकास यात्रा को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और पूरे भारत में ग्राहकों को बेहतर वैल्यू प्रदान करने में मदद करेगी। हमें विश्वास है कि अक्षय के नेतृत्व में कंपनी एक डिजिटल-आधारित, पूर्ण सेवा प्रदान करने वाली वेल्थ मैनेजमेंट सॉल्यूशंस प्रोवाइडर के रूप में सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगी।" नई भूमिका को लेकर अक्षय सप्रू ने कहा: "फंड्सइंडिया की इस महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी यात्रा में नेतृत्व करने की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं बोर्ड द्वारा मुझ पर जताए गए विश्वास के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं एक उत्साही एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम के साथ कार्य करने के लिए तत्पर हूं, और हमारी मजबूत नींव पर आगे निर्माण करते हुए फंड्सइंडिया को डिजिटल वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में सर्वाधिक मूल्यवान और प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य रखता हूं।”
संयम और संवेदनशीलता की मिसाल: नमाज के समय भारतीय सेना ने नहीं किया हमला
दर्दनाक नाव हादसा: स्टीमर पलटा, लुधियाना के 9 लोगों की मौत
उम्र का गड़बड़झाला, बेटे से एक साल छोटी दर्ज हो गई मां
तस्करी का भंडाफोड़: मुंबई एयरपोर्ट से 37.74 करोड़ का सोना बरामद, 24 केन्याई महिलाएं गिरफ्तार