भोपाल का बहाई समुदाय अपने 19 दिनों के उपवास के समापन के साथ बहाई नववर्ष का त्योहार "नवरूज पर्व 21 मार्च" को स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा के तत्वाधान में सामूहिक रूप से बहाई भवन इंद्रपुरी में बड़े ही हर्ष व उल्लाश के साथ शाम 5 बजे से मनाया जाएगा,इस आयोजन के अतिरिक्त भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में व अनुयायियों के घरों में नवरूज का उत्सव मनाया जाएगा जिसमे मानवजाति के अमन चैन के लिये प्रार्थनाओं,पवित्र लेखों से पाठ किया जाएगा, इसके अलावा कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का समावेश होगा। उपरोक्त निर्णय  बहाई भवन में आज मित्रों ने एक साथ उपवास खोलने के उपरांत स्थानीय सभा के साथ परामर्श के दौरान लिया।