एनटीपीसी ने किया सतर्कता जागरुकता सप्ताह अभियान 2025 का समापन
नई दिल्ली: भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने अपनी विभिन्न परियोजनाओं, कार्यालयों एवं क्षेत्रीय मुख्यालयों में गतिविधियों एवं आउटरीच पहलों की श्रृंखला के साथ सतर्कता जागरुकता सप्ताह (विजिलेंस अवेयरनैस वीक) अभियान 2025 का समापन किया। इस आयोजन के साथ कंपनी ने नैतिक प्रशासन के लिए अपनी मजबूत प्रतिबद्धता को दोहराया है।
18 अगस्त 2025 को तीन माह के लिए शुरू किए गए सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत इस वर्ष का आयोजन किया गया, जिसका विषय था ‘सतर्कताः हमारी साझा ज़िम्मेदारी।’
अभियान के दौरान देश भर में एनटीपीसी के स्टेशनों एवं कार्यालयों ने वॉकाथोन, प्लेज, प्रतियोगिताओं, जागरुकता सत्रों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया। कई लोकेशनों पर सामुदायिक आउटरीच एवं सार्वजनिक जागरुकता अभियानों के माध्यम से संदेश प्रसारित किए गए। इन सभी पहलों ने एनटीपीसी की पारदर्शिता एवं नैतिक आचरण की संस्कृति को सुदृढ़ बनाया।
सतर्कता जागरुकता अभियान के समापन समारोह का आयोजन 17 नवम्बर को पीएमआई, नोएडा में हुआ। इस अवसर पर रश्मिता झा, चीफ़ विजिलेन्स ऑफिसर (सीवीओ), एनटीपीसी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सभा को सम्बोधित करते हुए सीवीओ ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सर्तकता को अपनाना एक साप्ताहिक कार्यक्रम तक ही सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह संगठन में सतत प्रक्रिया होनी चाहिए।
मुख्य सतर्कता अधिकारी ने यह भी बताया कि एनटीपीसी में विजिलेंस अवेयरनैस वीक के स्वयंसेवकों की पहल का उद्देश्य अखंडता, नैतिक आचरण और निवारक सतर्कता का संदेश फैलाना है। दादरी, फरीदाबाद और झज्जर में विजिलेंस अवेयरनैस वीक स्वयंसेवकों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता उत्पन्न करने के प्रयासों की सराहना की गई।
विजिलेंस अवेयरनैस वीक- 2025 के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी समापन समारोह में सम्मानित किया गया। अभियान के समापन के साथ कर्मचारियों ने एनटीपीसी के कोर मूल्यों- अखंडता, पारदर्शिता एवं संगठन में नैतिक प्रशासन के सर्वोच्च मानकों को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।
एनटीपीसी लिमिटेड, देश की विद्युत की आवश्यकताओं में एक चौथाई योगदान देती है। इसकी इंस्टॉल्ड क्षमता 84,849 मेगावॉट है और 30.90 गीगावॉट अतिरिक्त क्षमता निर्माणाधीन है, जिसमें 13.3 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता शामिल है। कंपनी 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने तथा भारत के शुद्ध शून्य लक्ष्यों को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
थर्मल, हाइड्रो, सोलर एवं विंड पावर प्लांट्स के विविध पोर्टफोलियो के साथ एनटीपीसी देश को भरोसेमंद, किफ़ायती एवं स्थायी विद्युत उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। कंपनी हरित भविष्य के लिए स्वच्छ ऊर्जा तकनीकों एवं सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को अपनाने, और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
विद्युत उत्पादन के साथ एनटीपीसी ने कई नए कारोबार क्षेत्रों जैसे ई-मोबिलिटी, बैटरी स्टोरेज, पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज, वेस्ट-टू-एनर्जी, न्युक्लियर पावर और ग्रीन हाइड्रोजन समाधानों में भी प्रवेश किया है।
राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन