ऑपरेशन सिंदूर' का असर: डिफेंस शेयरों में बंपर तेजी, निवेशकों की हुई चांदी

Defence stocks: पहलगाम हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया जिसके बाद डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिली. 25 अप्रैल 2025 से अब तक के मात्र 12 ट्रेडिंग सेशनों में इन कंपनियों की कुल मार्केट कैप में 1.22 रुपये लाख करोड़ की बढ़ोतरी देखी गई है. सबसे ज्यादा बाजार पूंजी में इजाफा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने किया है. वहीं, गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने प्रतिशत के आधार पर सबसे तेज बढ़त दिखाई है.
किन कंपनियों का कितना मार्केट कैप बढ़ा?
कंपनी का नाम | 25 अप्रैल से अब तक बढ़त | मार्केट कैप में बढ़ोतरी (₹ करोड़) |
Hindustan Aeronautics | 14% | ₹38,227 करोड़ |
Bharat Electronics | 16% | ₹34,173 करोड़ |
Mazagon Dock | 16% | ₹16,824 करोड़ |
Bharat Dynamics | 25% | ₹12,921 करोड़ |
Cochin Shipyard | 20% | ₹7,468 करोड़ |
Garden Reach | 35% | ₹6,543 करोड़ |
BEML | 11% | ₹1,415 करोड़ |
Data Patterns | 21% | ₹2,529 करोड़ |
Zen Technologies | 15% | ₹1,913 करोड़ |
सीमा पर बढ़ता तनाव और ऑपरेशन सिंदूर
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ा है. इसके बाद भारत की तरफ से चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय डिफेंस सिस्टम ने दुश्मन के हमलों को नाकाम किया, जिससे बाद डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयर फोकस में आ गए.
पीएम मोदी का सपोर्ट
13 मई को पीएम मोदी ने संबोधन किया, जिसमें पीएम मोदी ने डिफेंस डिवाइस के सेक्टर में “मेक इन इंडिया” को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने भारतीय डिफेंस कंपनियों की सराहना की और आत्मनिर्भरता की दिशा में उन्हें महत्वपूर्ण बताया.
डिफेंस एक्सपोर्ट में तेजी
भारत ने वित्त वर्ष 2024-25 में 23,622 करोड़ रुपये के डिफेंस प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट किया है, जो पिछले वर्ष के 21,083 करोड़ रुपये की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है. इसके अलावा, डिफेंस मिनिस्ट्री ने वर्ष 2029 तक 50,000 करोड़ रुपये के डिफेंस एक्सपोर्ट का टारगेट रखा है. FY2014 में यह आंकड़ा केवल 686 करोड़ रुपये था. इस हिसाब से अब तक इसमें 34 गुना बढ़ोतरी हो चुकी है.