पेरिस ओलंपिक : भारत के बलराज नौकायन स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
पेरिस । भारत के बलराज पवार नौकायन के मेंस स्कल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं। बलराज इससे पहले पुरुष एकल स्कल्स हीट में चौथे स्थान पर रहे थे। हीट में बाहर होने के बाद बलराज को रेपचाज में खेलने का अवसर मिला जिसका उन्होंने पूरा लाभ उठाया। बलराज ने नौकायन के मेंस स्कल्स इवेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर एक नई उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले केवल नौकायन खिलाड़ी ही ये कारनाम कर पाये हैं। बलराज मुकाबले में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 7:07.11 का समय निकालते हुए 2000 मीटर की दूरी तय की और रेपेचेज राउंड के लिए जगह पक्की की।
पुरुष एकल स्कल्स इवेंट में कुल 33 नौकायन खिलाड़ी छह अलग-अलग हीट में भाग लेते हैं। प्रत्येक इवेंट के शीर्ष तीन खिलाड़ियों को सीधे ही क्वार्टरफाइनल में खेलने का अवसर मिलता है। वहीं चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए रेपेचेज दौर के जरिए एक और अवसर दिया जाता है।
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ भी हार गई टीम इंडिया तो क्या होगा? जानिए सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण
CG News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बदला स्कूलों का समय, DEO ने जारी किया आदेश, जानें नई टाइमिंग
Rule change: 1 अप्रैल से बदलेंगे क्रेडिट कार्ड के नियम, जानिए क्या-क्या होंगे बड़े बदलाव
होली पार्टी लुक गाइड: आरामदायक भी, स्टाइलिश भी
भारत का अभेद्य सुरक्षा ‘कवच’ बनेगा आयरन डोम! पीएम मोदी के इजरायल दौरे पर साइन हो सकती है डील, जानें खासियत