एक्शन मोड में पीएचक्यू, 48 दागी पुलिसकर्मी एक साथ लाइन अटैच
भोपाल। पुलिस विभाग ने बड़ा आदेश जारी करते हुए भोपाल पुलिस के मैदान में तैनात 48 दागी पुलिसकर्मियों को एक साथ लाइन अटैच किया है। यहां डीजीपी कैलाश मकवाना के सख्त तेवर के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। यह कार्रवाई लाइन अटैच किये गये पुलिसकर्मियो पर लगे आपराधिक या विभागीय आरोपों की जांच लंबित होने के बाद की गई है। यह फैसला नए गाइडलाइंस के तहत लिया गया है। कार्रवाई का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में निष्पक्षता और पारदर्शिता लाना है। गौरतलब है कि मध्य पुलिस के मुखिया डीजीपी कैलाश मकवाना ने आला अफसरो के साथ आयोजित बैठक में स्पष्ट किया था कि पुलिस की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। इस निर्देश के बाद भोपाल पुलिस ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करते हुए पहली सूची में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थ 48 पुलिसकर्मियों को लाइन-अटैच कर दिया। वहीं यह भी साफ है की पुलिस विभाग के दागियो के खिलाफ की गई यह कार्रवाई यहीं खत्म नहीं होगी। दागी पुलिसकर्मियों की अगली लिस्ट तैयार की जा रही है, और वह भी जल्द जारी होगी, जिसमें उन पुलिसकर्मियो के नाम हो सकते हैं, जिनके खिलाफ जांच चल रही है।
वी द्वारा डेटा के विस्तार और अनलिमिटेड डेटा प्लान्स के चलते मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में डेटा की खपत 57 फीसदी बढ़ी
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने ‘ऑटिज़्म इन प्रैक्टिस’ के माध्यम से जीवनभर ऑटिज़्म देखभाल पर संवाद का नेतृत्व किया
पीएनबी ने यशोभूमि में मनाया 132 वां स्थापना दिवस एवं लॉंच किए 22 नए उत्पाद
चुनावी सूची अपडेट का बड़ा खुलासा: 12 राज्यों में करोड़ों नाम हटे और जोड़े गए, कुल संख्या में बड़ी कमी