प्रियंका गांधी ने माधवीराजे सिंधिया को दी श्रद्धांजली
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है और उन्हें एक साहसी महिला करार दिया है।उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवीराजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। वह विनम्र और साहसी महिला थीं, उनको हम हमेशा आदर से याद करेंगे।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए इन दिनों रायबरेली और अमेठी में हैं।ज्योतिरादित्य सिंधिया मार्च 2020 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने