रामेश्वर शर्मा ने दिया दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान
भोपाल । राजधानी की हुजूर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को लेकर विवादित बयान किया है और उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात कही है। शर्मा के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ‘सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प दोहराया है कि ब्यावरा विधानसभा सीट पर पिछली बार से एक लाख से अधिक वोटों के साथ जितना है और पूरी लोकसभा में 8 लाख से अधिक वोटों से जीतेंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो राजा यहां घूम रहे हैं, उनको ऐसे पैक करके भेजना है कि उनका अगला ठिकाना हिंदुस्तान में नहीं बल्कि लाहौर या इस्लामाबाद में होगा। क्योंकि उनको चाहने वाले मध्य प्रदेश या देश में नहीं बल्कि सीमा के उस पार है।’ रामेश्वर शर्मा इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे वकील मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई करेंगे। बता दें कि राजधानी क हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राजा को चाहने वाले मध्यप्रदेश और भारत में नहीं है, उनका अगला ठिकाना देश के बाहर होगा, उनको चाहने वाले पाकिस्तान में हैं।
मलाइका अरोड़ा ने पहनी 2.79 लाख रुपये की साड़ी, पिंक कलर में लगीं एकदम गुलाबो
मंच पर इस नेता के कंधे पर हाथ, नीतीश की बात से बढ़ी सियासी हलचल
EBG Group ने Hard Rock International के साथ साझेदारी कर भारत में प्रीमियम कॉफी मशीनें और छोटे किचन उपकरण लॉन्च किए
Pexpo ने Sony YAY! के साथ मिलकर ‘GO24’ लॉन्च किया – शिन-चैन और नारुतो जैसे ग्लोबल पॉप कल्चर आइकॉन्स के साथ एक लाइफस्टाइल आउटडोर हाइड्रेशन ब्रांड
लंबा जीना है तो अपनी प्लेट में शामिल करें ये पांच चीजें! इनमें है सभी अहम तत्व