रैपर वेश्यावृत्ति मामले में दोषी करार
न्यूयार्क। अमेरिकी हिप-हॉप स्टार शॉन डिडी कॉम्ब्स को वेश्या वृत्ति के लिए यात्रा कराने के मामले में दोषी ठहराया गया है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है। हालांकि, उन्हें सबसे गंभीर आरोपों रैकेटियरिंग और सेक्स ट्रैफिकिंग से बरी कर दिया गया। जज अरुण सुब्रमणियन ने कहा कि डिडी के खिलाफ पहले भी हिंसा के मामले दर्ज हैं। इसलिए उन्हें सजा सुनाए जाने तक जेल में ही रहना होगा। सजा इस साल अक्टूबर में सुनाई जा सकती है। अधिकतम सजा 20 साल की हो सकती है। न्यूयॉर्क सिटी की एक फेडरल कोर्ट में करीब दो महीने तक यह मुकदमा चला। प्रोसिक्यूटर ने कहा कि डिडी ने अपनी पहचान और कारोबार का इस्तेमाल एक आपराधिक गैंग चलाने के लिए किया, जो महिलाओं की सेक्स तस्करी करता था।
बुजुर्ग महिला की परेशानी पर मेयर सख्त, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
पश्चिम एशिया तनाव के बीच राहत, खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत लौटना शुरू
पश्चिम एशिया में युद्ध तेज, ईरान पर सबसे बड़े हमले की आशंका
रामनगरी अयोध्या में राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारी, श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना कार्यक्रम
बिहार में बड़ा राजनीतिक संकेत, निशांत कुमार की JDU में एंट्री तय