रिटायर्ड एसआई के बेटे ने जहर खाकर की आत्महत्या
भोपाल। भोपाल के रातीबड़ थाना इलाके में रहने वाले रिटायर्ड एसआई के बेटे द्वारा जहर खाकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आया है। शुरुआती जॉच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है।
थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नीलबढ़ इलाके में स्थित सुख सागर कॉलोनी में रहने वाले राम सेवक शर्मा पुलिस विभाग के रिटायर्ड एसआई हैं। उनका 40 वर्षीय बेटा अजय शर्मा प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। रविवार रात करीब 10 बजे अजय अपने घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में भदभदा चौकी के पास अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टियां करता हुआ जमीन पर गिर पड़ा। उसने कोई जहरीला पर्दाथ खा लिया था। बिगड़ती हालत देख वहॉ से गुजर रहे लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे बेसुध हालत में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहॉ उसे भर्ती कर इलाज शुरु किया गया। लेकिन थोड़ी देर चले उपचार के दौरान ही अजय की मौत हो गई। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिजनो को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणो की जॉच में जुटी पुलिस टीम का कहना है कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है। वहीं मृतक की हालत नाजूक होने के कारण उसके बयान भी दर्ज नहीं किये जा सके थे। हालांकि शुरुआती जांच में पारिवारिक कलह की बात सामने आई है।
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा