नई दिल्ली: भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली सबसे बड़ी कंपनी, एसबीआई कार्ड और भारत की सबसे पसंदीदा एयरलाइन, इंडिगो ने आज इंडिगो ब्लूचिप लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत इंडिगो एसबीआई कार्ड के लॉन्च की घोषणा की। इस प्रीमियम को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड को दो अलग-अलग वेरिएंट, यानी इंडिगो एसबीआई कार्ड और इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट में लॉन्च किया गया है, ताकि अक्सर यात्रा करने वालों को शानदार रिवार्ड्स के साथ फ़ायदेमंद अनुभव मिल सके। इस कार्ड के ग्राहकों को इंडिगो के इकोसिस्टम में उपलब्ध सभी सेवाओं के साथ-साथ होटल और ट्रैवल बुकिंग सहित दूसरी श्रेणियों में किए गए सभी खर्चों पर रिवॉर्ड्स मिलेंगे। ग्राहक इस कार्ड के लिए एसबीआई कार्ड स्प्रिंट के ज़रिए, या फिर एसबीआई कार्ड की वेबसाइट SBI Card.com पर जाकर डिजिटल तरीके से आवेदन कर सकते हैं, साथ ही वे एसबीआई कार्ड के रिटेल कियोस्क पर जाकर ऑफ़लाइन आवेदन का विकल्प भी चुन सकते हैं। इंडिगो एसबीआई कार्ड को ग्राहकों के लिए हर यात्रा को रिवॉर्ड्स से भरपूर और ज़्यादा सहज बनाने के लिए काफी सोच-समझकर डिज़ाइन किया गया है, जिससे आपकी हर यात्रा बेहद फायदेमंद और शानदार बन जाती है। कार्डधारकों को इंडिगो के इकोसिस्टम में उपलब्ध सेवाओं पर खर्च के लिए इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट का उपयोग करने पर 7% और इंडिगो एसबीआई कार्ड का उपयोग करने पर 3% रिवॉर्ड्स मिलेंगे। ग्राहक दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी होटल और ट्रैवल बुकिंग के लिए इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट का इस्तेमाल करके किए गए खर्च पर 3% और इंडिगो एसबीआई कार्ड पर 2% रिवॉर्ड्स का लाभ उठा सकते हैं। इतना ही नहीं, दूसरी सभी श्रेणियों में भी खर्च करने पर, इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट के ग्राहकों को 2% और इंडिगो एसबीआई कार्ड के ग्राहकों को 1% रिवॉर्ड का फायदा मिलेगा। इंडिगो एसबीआई कार्ड एलीट और इंडिगो एसबीआई कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स सही मायने में सिर्फ़ पॉइंट्स से कहीं बढ़कर हैं; बल्कि ये अपने आप में पूरी ट्रैवल करेंसी की तरह काम करते हैं। इंडिगो ब्लूचिप्स के रूप में मिलने वाले इन रिवॉर्ड्स को हर स्टेटमेंट साइकिल में कार्डधारक के इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट में जमा कर दिया जाता है। कार्डधारक इंडिगो की ओर से उपलब्ध बहुत सी सेवाओं के लिए इन रिवॉर्ड्स को रिडीम कर सकते हैं, जिनमें फ़्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग, सीट अपग्रेड, खान-पान एवं फ़ास्ट फ़ॉरवर्ड जैसी सेवाओं के वाउचर आदि शामिल हैं। इंडिगो एसबीआई कार्ड के ग्राहक, अपने खर्चों पर मिलने वाले फ़ायदों को यात्रा की सुविधाओं से जोड़कर हर साल 29,000 तक बोनस इंडिगो ब्लूचिप्स प्राप्त कर सकते हैं।  लॉन्च के मौके पर एसबीआई कार्ड की एमडी एवं सीईओ, सुश्री सलिला पांडे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, "एसबीआई कार्ड में हमने इस बात पर गौर किया है कि, हमारे कार्डधारक यात्रा पर काफ़ी खर्च करते हैं और यह उनके खर्चों का बेहद अहम हिस्सा है। लगातार बढ़ती जानकारी और लोगों के पास खर्च के लिए अतिरिक्त आय की वजह से, भारत में टेक्नोलॉजी को पसंद करने वाले ग्राहक अब पूरी यात्रा का बेहतरीन अनुभव चाहते हैं। ग्राहकों को सबसे ज्यादा अहमियत देने वाले संगठन होने के नाते, हम बदलती ज़रूरतों को अच्छी तरह समझते हैं और इसलिए हमने इंडिगो के साथ मिलकर इंडिगो एसबीआई कार्ड लॉन्च किया है, ताकि हम ऐसी ज़रूरतों को पूरा कर सकें। इंडिगो एसबीआई कार्ड सच में एक दमदार प्रोडक्ट है, जो बेमिसाल फ़ायदे देता है और इस बात का ध्यान रखता है कि आपकी हर यात्रा पहले से ज़्यादा लाभदायक और सुविधाजनक हो। हमें पूरा यकीन है कि यह प्रीमियम क्रेडिट कार्ड हमारे मजबूत को-ब्रांड कार्ड पोर्टफोलियो का एक अहम हिस्सा बनेगा।"