एलएनसीटी समूह की विभिन्न संस्थाओं एलएनसीटी, एलएनसीटी एंड एस, एलएनसीटीई , एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में सात दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम "ज्ञानारम्भ 2025"  का शुभारंभ जे एन चौकसे, चेयरमैन एलएनसीटी समूह एवं चांसलर एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के मुख्य आतिथ्य में हुआ , इस अवसर पर आपने कर्म और भाग्य की व्याख्या करते हुए नव प्रवेशित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि भाग्य को चमकाने के लिए  स्टूडेंट का कर्म निभाए, आप अपने सब्जैक्ट और  संस्था को सबसे अच्छा माने,  संस्था के नियमों का पालन करें, सो प्रतिशत अटेंडेंस रखें और एक समय में एक काम करें और वह काम है स्टडी करना, स्किल डेवलप करना संस्था इस हेतु आपको सुविधा , मार्गदर्शन उपलब्ध करा रही हैं। आपने कहा की किसी भी कार्य को प्रारंभ करने के पहले अपने माता - पिता का स्मरण अवश्य करें। संस्था के सचिव एवं जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर डॉ अनुपम चौकसे ने पीपीटी के माध्यम से संस्था के मेंटर सिस्टम,  अटेंडेंस के महत्व, जीरो रैगिंग, एकेडेमिक कैलेंडर, एलुमनाई, प्लेसमेंट, इनक्यूबेशन सेंटर, एआईसीटीई आइडिया लैब, नवाचार , शोध , पेटेंट, स्टार्टअप के बारे में विस्तृत प्रकाश डालते हुए  समाज ओर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया, आपने ज़ोर देकर कहा कि यदि  स्टूडेंट्स ओर उनके पेरेंट्स चार साल एलएनसीटी समूह की नीतियों का पालन करते हैं तो वे अपने लक्ष्य को अवश्य पाएंगे। पूजा श्री चौकसे , एक्जीक्युटिव डायरेक्टर,  एलएनसीटी समूह ने अनुशासन के  महत्व को बताते हुए संस्था के विभिन्न क्लब जो स्टूडेंट्स के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यरत हैं , के  महत्व पर प्रकाश डाला। एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ( डा.) एन के थापक ने सभी को शुभकामनाएं दी। इस अवसर डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन डॉ अशोक रॉय, डायरेक्टर ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ. अनुज गर्ग , सभी संस्थाओं के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, एनसीसी कैडेट्स, स्वयं सेवक स्टूडेंट्स उपस्थित रहे।