इक्वाडोर के नाइट क्लब में गोलीबारी, 8 की मौत, 3 घायल
क्विटो। इक्वाडोर के तटीय प्रांत गुआयास के ग्रामीण क्षेत्र सांता लूसिया स्थित एक नाइट क्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह इलाका देश के सबसे खतरनाक क्षेत्रों में से एक माना जाता है।
अधिकारियों ने बताया कि हमलावर भारी हथियारों से लैस थे और मोटरसाइकिलों व दो वाहनों पर सवार होकर आए थे। गोलीबारी में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस अब तक यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि नाइट क्लब में गोलीबारी का कारण क्या था। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है।
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत–इंग्लैंड सेमीफाइनल के दौरान जियोहॉटस्टार पर बना नया वैश्विक स्ट्रीमिंग रिकॉर्ड
प्रेमी की गिरफ्तारी से टूटी युवती, मोबाइल टावर पर चढ़कर की रिहाई की मांग
कल रंगपंचमी पर निकलेगी इंदौर की मशहूर गेर, ट्रैफिक व्यवस्था बदली
CRPF में भ्रष्टाचार का मामला गरमाया, डीआईजी और कमांडेंट स्तर के अफसरों पर उठे सवाल
डाबर 'रियल जूस' का महिला दिवस पर नया अभियान: "आत्म-संदेह छोड़ें, खुद पर भरोसा करें"