यूटिलिटी, कॉम्पैक्ट और स्पेशलिटी ट्रैक्टर खंडों में 100 HP तक की तीन नई उत्पाद श्रृंखलाएं प्रदर्शित की गईं

मुंबई : एग्रीटेक्निका 2025 में, टैफे – ट्रैक्टर्स एंड फार्म इक्विपमेंट लिमिटेड – विश्व के एक सबसे बड़े ट्रैक्टर निर्माता ने अपने अगली पीढ़ी के इलेक्ट्रिक हाइब्रिड ट्रैक्टर – टैफे EVX75 का अनावरण किया, साथ ही टैफे EV28 इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को सस्टेनेबल ट्रैक्टर श्रेणी में “ट्रैक्टर ऑफ द ईयर (TOTY) 2026” पुरस्कार के लिए फाइनलिस्ट चुने जाने की एक ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न भी मनाया गया।

EVX75 के अलावा, टैफे ने अपनी नई विज़न गाइडेंस सिस्टम और नई रेंज भी प्रदर्शित की। इसमें एक नए कैब वाला 100 HP का ट्रैक्टर (TAFE 1015), 74 HP का ऑर्चर्ड और फ्रूट ट्रैक्टर (TAFE 7515 GE), और कॉम्पैक्ट यूटिलिटी सीरीज़, 65 HP (TAFE 6065) का ट्रैक्टर शामिल है, इनमें से प्रत्येक ट्रैक्टर को यूरोपियाई कृषि के अनुसार विविध प्रकार के परिचालन और आवश्यकताओं के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है।

आज, टैफे केवल एक ट्रैक्टर निर्माता नहीं, बल्कि संपूर्ण कृषि-समाधान का गंतव्य बन रहा है, जिसका लक्ष्य 100 हॉर्सपावर से कम क्षमता वाले ट्रैक्टर खंड में वैश्विक अग्रणी बनकर उभरना है। कंपनी वैश्विक बाजारों में किसानों को सशक्त बनाने के लिए परिशुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी, स्वचालन और वैकल्पिक ऊर्जा प्लेटफार्मों में महत्वपूर्ण निवेश कर रही है।

टैफे की वाइस चेयरमैन डॉ. लक्ष्मी वेणु ने कहा, " टैफे ने पिछले 65 से अधिक वर्षों से दुनिया भर के ग्राहकों का विश्वास अर्जित करते हुए इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, विश्वसनीयता और गुणवत्ता के क्षेत्र में अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है। यह कंपनी दुनिया का एक अग्रणी ट्रैक्टर निर्माता होने के नाते 80 देशों में परिचालन करने के साथ-साथ हम दुनिया के साथ, दुनिया के लिए, दुनिया भर के किसानों के लिए उन्नत और विश्वसनीय समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता एवं नवाचार करना जारी रखते हैं।"

टैफे की चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, मल्लिका श्रीनिवासन ने टैफे की वैश्विक रणनीति पर बल देते हुए कहा, "टैफे 100 HP से कम क्षमता वाले ट्रैक्टरों के खंड में एक वैश्विक अग्रणी बनने की आकांक्षा रखता है, जो दुनिया में सबसे बड़ी उत्पादन क्षमता वाली श्रेणी है। टैफे हमारे ‘कल्टिवेटिंग द वर्ल्ड’ विजन के अनुरूप दुनिया भर के किसानों को स्मार्ट, सुलभ और संधारणीय मशीनीकरण समाधान प्रदान करने के माध्यम से विश्व भर में अपनी मजबूत जड़ें जमाने की चाह रखता है। टैफे ने परिशुद्ध कृषि प्रौद्योगिकी, स्मार्ट खेती, स्वचालन, विद्युतीकरण और वैकल्पिक ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में कई बड़े निवेश किए हैं, साथ ही फ्यूचर-रेडी उत्पादों और उत्कृष्ट कृषि समाधान विकसित करने के लिए कई स्टार्ट-अप्स और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग भी कर रहा है।"

हाइब्रिड ट्रैक्टर्स

TAFE EVX75 हाइब्रिड प्रौद्योगिकी में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है, जिसमें 75 HP के हाइब्रिड पॉवरट्रेन के साथ EU स्टेज V डीजल इंजन और 400 V इलेक्ट्रिक बैटरी सिस्टम का बेजोड़ मेल देखने को मिलता है। इस डुअल पॉवरट्रेन की मदद से ट्रैक्टर को उच्च-मांग वाले कृषि कार्यों के लिए शून्य-उत्सर्जन इलेक्ट्रिक मोड और हाइब्रिड मोड में चलाया जा सकता है, जिससे प्रतिस्कंदन, ईंधन दक्षता और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारी सुनिश्चित होती है। EVX75 वैश्विक कृषि में प्रदर्शन और संधारणीयता के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए कम उत्सर्जन और परिचालन लागत प्राप्त करता है।

इसका लिक्विड-कूल्ड हाई-वोल्टेज सिस्टम विश्वसनीय संचालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ इसका 3-स्पीड ट्रांसमिशन 40 किमी/घंटा तक की गति प्राप्त करने की अनुमति देता है। EVX75 को विशेष रूप से चालकों के कम्फर्ट और कंट्रोल के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें फुल HVAC कैब, इलेक्ट्रो-हाइड्रोलिक रियर लिफ्ट और इंडिपेंडेंट PTO जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हाई-फ्लो हाइड्रोलिक्स और ऑटोमेशन-रेडी टेक्नोलॉजी के साथ, यह किसी भी वातावरण में कुशल, पर्यावरण-अनुकूल कार्य के लिए एक आदर्श ट्रैक्टर साबित होगा।

टैफे टेरा 2.0

टैफे की विज़न-बेस्ड गाइडेंस सिस्टम टेरा विस्टा को यूनिफाइड डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के साथ एकीकृत करता है जो किफायती, स्केलेबल और अनुकूलनीय कृषि-प्रौद्योगिकीय समाधान उपलब्ध कराता है।

 

यूटिलिटी सीरीज़

टैफे 1015 के साथ टैफे ने 100+ HP श्रेणी में प्रवेश किया है। 103 HP EU स्टेज V इंजन, 30 F + 15 R पॉवर शटल ट्रांसमिशन और 4000 किलोग्राम भार वहन क्षमता जैसे फीचर्स से लैस यह ट्रैक्टर भारी-भरकम कार्यों के लिए बनाया गया है। इसका प्रीमियम जलवायु-नियंत्रित केबिन लंबे समय तक काम करने के दौरान ऑपरेटर की बेहतर कम्फर्ट और उत्पादकता सुनिश्चित करता है।

कॉम्पैक्ट सीरीज़

ऑल न्यू TAFE 6065 सीरीज़ चपलता और दक्षता का सटीक मिश्रण है। यह ट्रैक्टर 65 HP स्टेज V इंजन और हाइड्रोस्टेटिक या मैकेनिकल शटल ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ उपलब्ध है और इसका हल्का वजन वाला चेसिस मिट्टी के संघनन को घटाने के साथ-साथ बागों, अंगूर के बागों और नगरपालिका कार्यों के लिए उत्कृष्ट परिचालन प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर का केबिन फुल फ्रेम वाला होता है और श्रेणी IV में वेरिएंट भी उपलब्ध हैं।

फ्रूट और ऑर्चर्ड सीरीज़

TAFE 7515 GE एक लो-प्रोफाइल, नैरो-ट्रैक ट्रैक्टर है जिसे अंगूर के बागों, फलों के खेतों और पहाड़ी इलाकों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका 74 HP स्टेज V इंजन, अनुकूलित ग्राउंड क्लीयरेंस और कम टर्निंग रेडियस इसे सीमित स्थानों और वनस्पति छत्र के नीचे इस्तेमाल के लिए एक आदर्श ट्रैक्टर बनाता है।

TAFE ट्रैक्टर्स अपने नवीनतम नवाचारों के माध्यम से, "कल्टिवेटिंग द वर्ल्ड” के अपने विज़न को मजबूत बनाना जारी रखते हुए किसानों को विश्वसनीय, कुशल और संधारणीय कृषि समाधान उपलब्ध कराकर सशक्त बनाता है।