अत्यंत धूमधाम से मना बहाई नव वर्ष का पर्व नवरोज
समूचे विश्व के साथ भोपाल का बहाई समुदाय अपने 19 दिवसीय उपवास की समाप्ति के साथ बहाई नव वर्ष– 183 का "नवरोज पर्व" आज इंद्रपुरी स्थित बहाई भवन में बड़े ही हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया।
देर रात्रि तक चले कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती शबनम अली श्रीमती प्रतिभा श्रीमती शालिनी एवं सुश्री ऐश्वर्या द्वारा संयुक्त रूप से की गई गई एक प्रार्थना से किया गया, मानव जाति की एकता के लिए भूपेंद्र सिंह एवं सविता सिंह ने सस्वर प्रार्थनाएं की, नवरोज की विशेष प्रार्थना श्री पातीराम द्वारा की गई वहीं दुनिया में शांति और एकता के लिए विशेष प्रार्थना श्री धर्मवीर सिंह द्वारा की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई रंगारंग गीत, भजन, नृत्य प्रस्तुत किए गए,जबकि संजय श्रीवास्तव ने अपने वक्तव्य में कहा कि महाभारत के समय की स्थिति और वर्तमान विश्व की स्थिति में बहुत सारी समानताएं हैं जिनको ईश्वरीय अवतारों की शिक्षा एवं उपदेश से ही जीता जा सकता है और पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो सकती है। धर्मवीर ने वर्तमान बहाई व्यवस्था एवं मानव जाति के कल्याण के लिए बहाईयों द्वारा किए जा रहे प्रयासों के संबंध में बताया गया । अंत में उपस्थित सभी अनुयायियों द्वारा सामूहिक रूप से विश्व शांत के लिए प्रार्थनाएं की गई।इसके अतिरिक्त नवरोज उत्सव का आयोजन अवधपुरी, मीनल रेजीडेंसी,अयोध्यानगर,पडरिया काछी,बिलखिरिया आदि स्थानों में भी हुआ।
एस एन पटेल अध्यक्ष स्थानीय बहाई आध्यात्मिक सभा भोपाल
पिता के इस्तीफे के बाद बोले Nishant Kumar, बिहार को सर्वोत्तम बनाने का आह्वान
लोकसभा में Amit Shah का बड़ा बयान, नक्सलियों पर सख्त रुख