राज्य शासन ने बुधवार को एक बार फिर 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। विभाग ने वरिष्ठ आईएएस आधिकारी संजय दुबे, मनीष रस्तोगी, इलैया राजा टी., मनीष सिंह, राखी सहाय, आशीष तिवारी, जयति सिंह, कीर्ति खुरासिया, राहुल नामदेव घोटे योगेश, तुकाराम भरसट, आयुष्मान भारत, सौरभ संजय, सोनवणे गुरु प्रसाद के तबादले कर दिए। 

इलैया राजा टी बने अपर सचिव मुख्यमंत्री

संजय दुबे को सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव बनाए गए हैं, मनीष रस्तोगी वित्त विभाग के प्रमुख सचिव बने। इलैया राजा टी अपर सचिव मुख्यमंत्री, मनीष सिंह गृह निर्माण अधोसंरचना विभाग का कमिश्नर बनाया गया है। 1988 बैच के भारतीय वन सेवा (आइएफएस) अधिकारी वीएन अम्बाड़े को प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी बनाया गया है। वह अभी कार्य आयोजना एवं वन भू-अभिलेख का काम देख रहे थे। प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी का प्रभार अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक शुभरंजन सेन के पास था। वन विभाग ने बुधवार को देर शाम अम्बाडे की पदस्थापना के आदेश जारी किए।  इससे पहेल राज्य शासन ने मंगलवार देर रात नौ आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन की एक बार फिर उच्च शिक्षा विभाग में वापसी की है। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया।