पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद फिर हिंसा, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
मतदान प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता को पहले गोली मारी। जब वह बचने के लिए भागा, तो तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काटकर अपने साथ ले गए। भाजपा ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।पुलिस सूत्रों ने बताया, भाजपा कार्यकर्ता हफीजुल शेख शनिवार रात कालीगंज में चाय की दुकान पर बैठे थे। तभी बाइक पर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं, मृतक के बड़े भाई जैनुद्दीन मोल्ला का कहना है कि हफीजुल दुकान पर कैरम खेल रहा था। इसी बीच तृणमूल के गुंडों ने भाई को कई गोलियां मारीं। जान बचाने के लिए जब वह भागा तो तेज हथियार से उसकी गर्दन काटकर साथ लेते गए। मोल्ला ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है।भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाया, बंगाल में हत्याओं का दौर फिर शुरू हो गया है। वहीं, कृष्णानगर से भाजपा प्रत्याशी अमृता राय ने कहा, यह नृशंस हत्या और प्रतिशोध का मामला है। अगर ऐसा नहीं होता, तो क्या वे उसकी गर्दन लेकर जाते। उन्होंने कहा, इसमें पुलिस की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता।
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
वनांचल में पक्के घरों की क्रांति: छिंदवाड़ा बना केंद्र सरकार का मॉडल जिला
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?