नई दिल्ली: भारत का सबसे बड़ा घरेलू इंटरैक्टिव एंटरटेनमेन्ट प्लेटफॉर्म विंजो, जो 15 भाषाओं में ईस्पोर्ट्स एवं सोशल फोर्मेट्स में 100 से अधिक प्रतिस्पर्धी गेम्स उपलब्ध कराता है, और जिसके समृद्ध प्लेटफॉर्म के साथ 250 मिलियन यूज़र्स जुड़े हुए हैं, ने आज विंज़ो शॉर्ट ड्रामा चैम्पियनशिप के लॉन्च की घोषणा की है। अपनी तरह की पहली यह विश्वस्तरीय प्रतियोगिता माइक्रोड्रामा क्रिएटर्स को अंतर्राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगी तथा उन्हें विश्वस्तरीय दर्शकों के साथ जुड़ने का मौका देगी।  इस प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रोडक्शन डील्स पाने तथा प्रोजेक्ट की शुरूआत के लिए 100 फीसदी स्पॉन्सरशिप हासिल करने का मौका मिलेगा, साथ ही वे कंपनी के नए लॉन्च किए गए माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म विंज़ो टीवी के ओरिजिनल कंटेंट को प्रोड्यूस करने के लिए दीर्घकालिक साझेदारियां भी कर सकेंगे। आर्थिक प्रोत्साहन के अलावा प्रतिभागियों को विंज़ो के 250 मिलियन विश्वस्तरीय दर्शकों के साथ जुड़ने तथा मुख्य आयोजनों के लिए विज़िबिलिटी पाने का अवसर भी मिलेगा। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन स्टोरीटैलिंग की क्षमता एवं प्रमाणिकता के आधार पर किया जाएगा, और अंतिम विजेताओं का चयन ऑडियन्स एंगेजमेन्ट मेट्रिक्स के ज़रिए होगा। इसके अलावा विंज़ो उनकी कहानियों को मुख्य आयोजनों में दर्शाने तथा उनके कंटेंट को प्लग-एंड-ब्रॉडकास्ट करने के लिए उनके साथ साझेदारी भी करेगा। ‘विंज़ो में हमारा मानना है  कि भारत की सांस्कृतिक पूंजी इसका सबसे बड़ा निर्यात संसाधन है। हमने विंज़ो को ऐसे प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया है, जो क्रिएटर्स को पहले गेमिंग में और अब स्टोरीटैलिंग में भी अवसर प्रदान करता है। भारत के पास अपना प्रतिभा, कला और विश्वस्तरीय ड्रामा का नेतृत्व करने की क्षमता है। हम इन यूज़र्स को मंच एवं टूल्स उपलब्ध कराकर, उन्हें दर्शकों के साथ जोड़कर सशक्त बनाना चाहते हैं।’विंज़ो के सह-संस्थापक, पावन नंदा ने कहा।