नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े स्वदेशी डिजिटल एंटरटेनमेन्ट प्लेटफॉर्म, विंज़ो जिसके 250 मिलियन से अधिक यूज़र और तेज़ी से विकसित होता ग्लोबल फुटप्रिन्ट है, ने देश के प्रमुख बिज़नेस स्कूलों- आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम लखनऊ तथा फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज़ (एफएमएस) दिल्ली के सहयोग से आयोजित मुख्य पहल ‘बैटल ऑफ सुपर स्कॉलर्स- बॉस (BOSS)’ के पांचवे सीज़न का सफल समापन किया। विंज़ो बॉस प्रोग्राम वास्तविक दुनिया के ऐप्लीकेशन्स में एकेडमिक एक्सीलेन्स को शामिल कर कन्ज़्यूमर टेक एवं डिजिटल इनोवेशन के भविष्य को आकार देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह प्रोग्राम भारत के उन लीडर्स को बढ़ावा देता है, जो विश्वस्तरीय मार्केट के लिए निर्यात-गुणवत्ता की टेक्नोलॉजी और इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी बनाने में सक्षम हैं। डिपार्टमेन्ट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) के साथ लॉन्च किए गए विंज़ो के ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेन्स के तहत बॉस भारत के प्रतिभाशाली युवाओं को विंज़ो के 200 से अधिक सदस्यों की टीम (जो प्रमुख संस्थानों से जुड़ी है) के साथ जोड़ता है। यह साझेदारी मेंटरशिप, विचारों के आदान-प्रदान तथा उद्योग एवं अकादमिक जगत के बीच सहयोग पर ज़ोर देती है और भारत को डिजिटल इनोवेशन में ग्लोबल लीडर बनाने की विंज़ो की महत्वाकांक्षाओं को गति प्रदान करती है। 2025 संस्करण के मुख्य बिंदुः बॉस के पांचवें संस्करण ने जेनएआई ऐप्लीकेशन्स के आधुनिक समाधानों, इंटरनेशनल विस्तार योजनाओं, विश्वस्तरीय मॉनेटाइज़ेशन के तरीकों, सांस्कृतिक एवं विश्वस्तर पर स्केलेबल फॉर्मेट्स- का प्रदर्शन किया, इन सभी को विंज़ो की इनोवेशन योजनाआें को सशक्त बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। विजेता टीमों को जानी-मानी विश्वस्तरीय युनिवर्सिटियों के फॉरेन एक्सचेंज प्रोग्रामों, स्कॉलरशिप, इंटर्नशिप्स, विंज़ो के लीडर्स द्वारा मेंटरशिप के अवसरों का लाभ मिलेगा, उन्हें अपने आइडियाज़ को बेहतर बनाने और विश्वस्तर पर इनका पैमाना बढ़ाने का मौका भी मिलेगा।